फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: व्यापारी नमाज पढ़ने मस्जिद में पहुंचा, वीडियो वायरल, मंदिर में ले जाकर कराया शुद्धिकरण

Sat, 29 Mar 2025 12:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलविदा जुमा पर अलीगढ़ की एक मस्जिद में एक व्यापारी टोपी लगाकर नमाज पढ़ने गया। वीडियो वायरल होने पर व्यापारी को मंदिर ले जाकर उसका शुद्धिकरण किया गया। व्यापारी ने ऐसा करने पर माफी मांग ली।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा व्यापारी नमाज पढ़ते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के प्रमुख बाजार मामू भांजा में 28 मार्च को जुमा अलविदा की शाम एक अजीब घटनाक्रम हुआ। बाजार का एक व्यापारी मामू भांजा की मस्जिद में टोपी लगाकर नमाज पढ़ने पहुंच गया। यह खबर आसपास के दुकानदारों को हुई तो सभी दंग रह गए। बाद में व्यापारी को मंदिर में ले जाकर शुद्धिकरण कराते हुए माफी मंगवाई गई। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार नई बस्ती के सुनील राजानी की मामू भांजा में इलेक्ट्राॅनिक की दुकान है। शाम को पांच बजे की नमाज के समय सुनील अचानक से बाजार में ही स्थित मस्जिद में पहुंच गया व टोपी लगाकर नमाजियों की कतार में खड़े होकर अन्य नमाजियों को देखकर नमाज पढ़ने की प्रक्रिया करने लगा। कुछ ही देर में यह खबर बाजार में लोगों को पता लगी तो मस्जिद से निकलते ही उसे घेर लिया। बाद में बाजार के ही मंदिर में ले जाकर शुद्धिकरण कराते हुए माफी मंगवाई। बाद में वह घर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को सुनील का मस्जिद में नमाजियों की कतार में खड़े होने का वीडियो वायरल हो गया। इस विषय में इलाके के ही प्रमुख व्यापारी नेता ओमप्रकाश मास्टर ने बताया कि सुनील की इस हरकत पर सभी दंग हैं। पता चला है कि वह कुछ समय पहले बीमार भी रहा। अब कुछ परेशान भी रहता है। अंदेशा है कि इसी परेशानी के चलते उसने ऐसा किया होगा।

मैं तो बस नमाजियों को देखकर मस्जिद के अंदर का माहौल देखने के इरादे से वहां पहुंच गया था। बाकी मेरा नमाज पढ़ने का कोई मकसद न था। हां, मुझसे गलती हो गई। कोई अन्य इरादा नहीं था।-सुनील राजानी, व्यापारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें