फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: तेज रफ्तार मैक्स लोडर ने बाइक में मारी टक्कर, पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत, साथी गंभीर, दिल्ली एम्स रेफर

Mon, 17 Nov 2025 02:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विनय कुमार रावत अपने साथी दीपक के साथ छर्रा से वापस लौट रहे थे। सांकरा–नानऊ मार्ग पर गांव नगला अटा के समीप देर शाम पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक मैक्स लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। विनय की मौत हो गई और दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक विनय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादों थाना अंतर्गत सांकरा–नानऊ मार्ग पर 16 नवंबर की रात करीब दस बजे गांव नगला अटा के समीप तेज रफ्तार मैक्स लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


दादों गांव के मोहल्ला शिवनगर निवासी विनय कुमार रावत (35) पुत्र भजनलाल अपने साथी दीपक पुत्र शास्त्री निवासी मोहल्ला राजनगर के साथ छर्रा से गांव लौट रहे थे। गांव नगला अटा के पास पीछे से तेज रफ्तार मैक्स लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गई। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन ने टक्कर मारकर भाग रही मैक्स लोडर को पीछा कर पकड़ लिया। 

परिजन दोनों को तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने विनय को मृत घोषित कर दिया। दीपक को गंभीर हालत में सोमवार सुबह एम्स दिल्ली रेफर किया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। विनय अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को रोता छोड़ गए हैं। वह सांकरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर थे। थाना पुलिस के अनुसार मैक्स लोडर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें