फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तेज रफ्तार कार घर में घुसी, तीन घायल

विज्ञापन
घटना के बाद सीएचसी में मौजूद घायल डोली - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव दिनावली चौराहे के पास बृहस्पतिवार की रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे एक मकान में जा घुसी। जिससे टिन शेड में बैठे तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजकर उक्त कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव मंडनपुर निवासी प्रमोद कुमार ने बताया है कि दिनावली चौराहे के पास उनके भाई नन्नू का मकान है। शाम को परिवार के सभी लोग घर के सामने दुकान पर टिन शेड के नीचे बैठे हुए थे। इसी बीच शाम समय करीब छह बजे अकराबाद की ओर से एक कार तेज रफ्तार में आई और अनियंत्रित होकर टिन शेड तोड़ते हुए मकान की दीवार से टकरा गई। जिससे भाई नन्नू सिंह, भतीजी डोली एवं गांव सुहावली का एक युवक चोटें लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें