फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तो आज से आरटीओ में नहीं होगा काम 

Mon, 30 Nov 2020 08:49 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर, आपके वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है तो आज से परिवहन विभाग में वाहन संबंधित कोई कामकाज नहीं होगा। परिवहन आयुक्त के आदेशानुसार एक दिसंबर से वाहन संबंधी सभी कामों पर रोक लगा दी गई है। हालांकि विभाग ने साफ किया है कि अभी किसी का चालान नहीं काटा जाएगा। आरटीओ प्रशासन केडी सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में आज से बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहनों का कामकाज रोक दिया गया है।
विज्ञापन


ऐसे करें नंबर प्लेट के लिए आवेदन
आरटीओ फरीदउद्दीन ने बताया कि बुक माई एचएसआरपी डाट कॉम पर क्लिक करना होगा। इसके बाद प्राइवेट व निजी वाहन का चयन करना होगा। वाहन संख्या, चेचिस संख्या, आरसी नंबर आदि जानकारी भरनी होगी। जिस डीलर से नंबर प्लेट लगवाना चाहते है, उसका चयन करना होगा। इसके बाद शुल्क जमा करने का कॉलम आएगा। शुल्क आनलाइन जमा करना होगा। शुल्क जमा होते ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने एजेंसी कब जाना है, इसकी तारीख मिल जाएगी। निर्धारित तारीख पर एजेंसी पर जाकर नंबर प्लेट लगवानी होगी। नंबर प्लेट लगते ही परिवहन विभाग का सिस्टम अपडेट हो जाएगा। आनलाइन आरसी देखने पर नए नंबर प्लेट की जानकारी मिलेगी। जरूरी बात यह है कि आनलाइन बुकिंग के बाद नंबर प्लेट लगवाने के लिए शोरूम जाने पर वहां किसी को एक पैसा नहीं देना हैं। शोरूम संचालक फ्री में इसे लगाकर देगा।
विज्ञापन


ये काम नहीं होंगे
- फिटनेस
- वाहन ट्रांसफर
- आरसी में पता परिवर्तन
- राष्ट्रीय परमिट
- रजिस्ट्रेशन बुक पर हाईपोथिकेशन का निस्तारण
- परमिट का रिन्यूल
- रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र की द्वितीय कॉपी
- अस्थाई परमिट
- स्पेशल परमिट
- रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण
- किसी भी वाहन की एनओसी
- वाहन संबंधी अन्य किसी भी प्रकार का आरटीओ संबंधी कार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें