फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: परीक्षा देने जा रहे हाईस्कूल के छात्र की हादसे में मौत, बस की टक्कर से दो छात्र घायल

Sat, 21 Feb 2026 11:12 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खैर तहसील क्षेत्र के गांव अंडला निवासी दो चचेरे भाई शिवा और विशाल स्कूटी से बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे। अंडला स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के गांव राघवगढ़ी निवासी दसवीं के छात्र आनंद (16) की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। वह अपने ताऊ के बेटे के साथ हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आनंद पुत्र पुष्पेंद्र अपने गांव राघवगढ़ी से अपने ताऊ के बेटे सोहित पुत्र तालेवर के साथ बाइक से शुक्रवार सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने खैर क्षेत्र के एक विद्यालय जा रहा था। रास्ते में हजियापुर के निकट सामने से आ रही तेज गति कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

दोनों को मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आनंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोहित को गंभीर अवस्था में मथुरा के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक किशोर के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दो भाई बहनों में छोटा था। अपराध निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायती पत्र मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा देने जा रहे दो छात्र बस की टक्कर से घायल
खैर तहसील क्षेत्र के गांव अंडला निवासी दो चचेरे भाई शिवा और विशाल 20 फरवरी दोपहर करीब 12 बजे स्कूटी से खैर के एक काॅलेज में इंटर की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे। अंडला स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों स्कूटी सहित दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए दोनों घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। सावरियां उतरकर अन्य वाहनों से अपने गंतव्य को रवाना हो गईं। खैर के इंस्पेक्टर हरिभान सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें