फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Muslim University: वीसी की नियुक्ति में हाईकोर्ट का फैसला आज, सभी को है इंतजार

Sat, 17 May 2025 10:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रो नईमा खातून को एएमयू वीसी बनाने की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट आज फैसला सुनाएगी। प्रो. मुजाहिद बेग ने आरोप लगाया था कि कुलपति नियुक्ति की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई।
विज्ञापन
नईमा खातून अलीगढ मुस्लिम विवि की कुलपति - फोटो : instagram/amu.sports
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की कुलपति नियुक्ति प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका पर 17 मई को हाईकोर्ट अपना फैसला सुनाने जा रहा है। अप्रैल में इस मामले की सुनवाई के दौरान फैसला सुरक्षित रख लिया गया था।

विज्ञापन


एएमयू के प्रो. मुजाहिद बेग ने कुलपति नियुक्ति प्रक्रिया में एक खास उम्मीदवार का पक्ष लेने और अनियमितता का आरोप लगाया था। इसके खिलाफ नवंबर 2023 में हाईकोर्ट का रुख किया था। इस मामले में 3, 4 और 5 मार्च 2025 को न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति डी. रमेश की पीठ के समक्ष बहस हुई थी। अप्रैल में फैसला सुरक्षित कर लिया गया था।

अपनी याचिका में प्रो. बेग ने आरोप लगाया था कि कुलपति नियुक्ति की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि 17 मई को हाईकोर्ट का फैसला आ रहा है, जो भी फैसला होगा वह उसका सम्मान करेंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय के हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया है और करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें