फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बेटी के दहेज का सामान और 1.75 लाख ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत ऊपरकोट इलाके में एक पिता की गाढ़ी कमाई और उसकी बेटी के विवाह के लिए जोड़े गए जेवर व नकदी पर अपनों ने ही हाथ साफ कर दिया। आरोप है कि बहू ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर संदूक में रखे बेटी के जेवर और 1,75,000 रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और गाली-गलौज की। पीड़ित पिता की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी गई शिकायत में कोतवाली नगर क्षेत्र के ऊपरकोट स्थित हाजी चौकरात वाली गली के रहने वाले इरशाद उर्फ मिजला ने बताया कि उनकी बेटी सोएबा की शादी कुछ ही महीनों बाद तय है।
बेटी के विवाह के लिए उन्होंने कुछ कीमती जेवर और 1,75,000 रुपये नकद अपने बेटे अब्दुल अजीम उर्फ पिंटू और उसकी पत्नी हिबा के कमरे में रखे एक संदूक में ताला लगाकर सुरक्षित रखे थे। संदूक की चाबी अमूमन उसी कमरे में ही रहती थी। बीती सात अगस्त को जब इरशाद को रुपयों की आवश्यकता पड़ी तो उन्होंने संदूक खोलकर देखा। संदूक बेटी की शादी के लिए रखे गए सारे जेवरात और नकदी गायब थी।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बहू हिबा ने यह चोरी अकेले नहीं की है, बल्कि इसमें उसकी मां गजाला निवासी जामा मस्जिद के पास, ऊपरकोट, उसके भाई अमीर निवासी जामा मस्जिद के पास, ऊपरकोट और उसके साढ़ू निजाम निवासी तुर्कमान गेट, शिफा लाज के पास ने मिलकर पूरी साजिश रची और जेवर व रुपये चुरा लिए। सीओ प्रथम संजीव कुमार के मुताबिक पुलिस ने हिबा, गजाला, अमीर और निजाम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें