स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया (साई) अब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में प्रतिभाएं ढूंढने जा रही है। मकसद, छिपे हुए हीरों की काबिलियत को तराश कर उन्हें तारे की तरह चमकाना है। इसलिए दोनों राज्यों में दस जगहों को चुना गया है, जहां भविष्य के खिलाड़ियों को खोजा जाएगा।
साई ने पिछले साल 2017-18 के लिए कार्य योजना बनाई थी। इनमें कई खेल शामिल हैं, जिन्हें बढ़ावा देना है। लिहाजा, साई ट्रेनिंग सेंटर (एसटीसी) और नेशनल स्पोर्ट्स टैलेंट कांटेस्ट स्कीम (एनएसटीसी) बनाई गई।
मेडल हो अपना
चयनित खिलाड़ियों को ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन प्रशिक्षण दिय जाएगा। उन्हें वैज्ञानिक पद्घति से टिप्स दिए जाएंगे। मेडल जीतने के लिए तैयार किए जाएंगे। पिछले ओलंपिक में मिली निराशा को भूलते हुए साई अब जिले में भी प्रतिभाएं तलाशने में जुट गई है।