फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेशन वाले मरीजों के लिए हेल्पलाइन चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
आपके आसपास अगर कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति होम आइसोलेशन में हैं और उसे ऑक्सीजन की जरूरत है, तो दो घंटे में ऑक्सीजन उपलब्ध होगी। सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने दो पालियों में हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी है, जिसमें फोन कर होम आइसोलेशन वाले ऑक्सीजन प्राप्त कर सकेंगे। जो कोरोना संक्रमित नहीं है और उनको ऑक्सीजन चाहिए, उनके लिए भी यहां से गैस मिल सकेगी।
विज्ञापन

सुबह दस से शाम पांच बजे तक
नीरेश पाठक, जिला कंसलटेंट एसबीएम (9719054750)
जितेंद्र सिंह, डीएमएस, एनआरएलएम (9634571983)
मनोज शर्मा, जिला कंसलटेंट एसबीएम (9761007600)
संजय सिंह लेखाकार (9389549965)
शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक
विजेंद्र सिंह वरिष्ठ सहायक जिला विकास कार्यालय (942593542)
जिया अहमद, जिला कंस्लटेंट एसबीएम (9313973410)
प्रबल भटनागर, डीएमएम एनआरएलएम (7669387669)
सकलेन मुश्ताक, खंड प्रेरक एमबीएस (7078553463)
ये कागज देने होंगे
संबंधित मरीज का आधार कार्ड, वोटर कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस। इनमें से एक। इसके बाद डाक्टर का पर्चा, कोविड पाजिटिव की रिपोर्ट, एक फोटोग्राफ जिसमें रोगी का चेहरा और आक्सीमीटर की रीडिंग साफ आ रही हो।
परिजन या केयरटेकर का नाम और मोबाइल नंबर। किसी भी जरूरतमंद को उक्त कागज संबंधित उक्त अधिकारियों को व्हाटस एप करना होगा। उक्त टीम हर दो घंटे में एक सूची तैयार कर राजस्व कर्मियों को देगी। ये राजस्व कर्मी आक्सीजन प्लांट से आक्सीजन दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें