फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों ने पचरंगा पचरंगा गीत पर सबको झुमाया

विज्ञापन
नववर्ष पर कार्यक्रम में डांस करती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
हेल्पिंग हैंड सोसाइटी की ओर से मंगलवार को नववर्ष महोत्सव का आयोजन किया गया। मुंबई से आए कलाकारों की प्रस्तुति से जीटी रोड स्थित टाइगर लॉक का मैदान प्रफुल्लित हो उठा। मशहूर कॉमेडियन राजीव ठाकुर व अभिनेत्री सेजल शर्मा ने अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन

नववर्ष महोत्सव में दिल्ली के मशहूर जादूगर जयंत पाठक ने अपने हैरतअंगेज करतब से दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया। मुंबई कलाकारों ने पचरंगा-पचरंगा पर नृत्य कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इससे पहले शहर विधायक संजीव राजा, चंद्रशेखर सराफ का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत, मानव महाजन, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, गौरव हरकुट, राजेंद्र कोल ने किया। स्वागत पताका सोसाइटी के अध्यक्ष जयगोपाल वीआईपी, महामंत्री विपिन मित्तल व कोषाध्यक्ष संदीप वार्ष्णेय ने पहनायी। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम संयोजक पद्म वार्ष्णेय पाइप, आलोक प्रताप सिंह, संजीव सिंघल, कार्यक्रम संयोजक इंजी. किशोर वार्ष्णेय, सुंदर वार्ष्णेय, उमेश सिंघल, विजय वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, देवेश गोयल, मनोज वार्ष्णेय छोटू आदि मौजूद रहे। सोसाइटी के अध्यक्ष जयगोपाल वीआइपी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

हंसो, खुश रहो यही है जिंदगी : राजीव
मशहूर कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने कहा कि हंसो, खुश रहो, यही जिंदगी है। कहा, जो देश में इस समय घट रहा है, उस तनाव से बचने के लिए लोगों को कॉमेडी शो देखना चाहिए।
मंगलवार को वह हेल्पिंग हैंड सोसाइटी की ओर से आयोजित नववर्ष महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने आए थे। उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया से दूर हैं, क्योंकि उनका पूरा फोकस काम पर है। राजीव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कॉमेडियन बनाए नहीं जा सकते हैं। इनके लिए कोई ट्रेनिंग स्कूल भी नहीं होता है। जैसे, डांस, एक्टिंग व सिंसिंग ट्रेनिंग स्कूल होते हैं।
व्यक्ति को कॉमेडियन बनने की पहचान खुद करनी होती है। कॉमेडियन की सोच अलहदा होती है। किसी में कॉमेडी होती है किसी में नहीं। जिसमें कॉमेडी होती उसे निखारना होता है। कॉमेडी के क्षेत्र में भविष्य उज्ज्वल है। अब लोग फालतू चीजों से ऊब चुके हैं। वह स्वस्थ कॉमेडी सुनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ के लोग अच्छे हैं और जगह भी।

कॉमेडी राजीव ठाकुर, अभिनेत्री सेजल शर्मा।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें