हरदुआगंज में चार बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। इसके अलावा इगलास, बेसवां, गभाना, बरला, छर्रा, पिसावा और बरौली जैसे ग्रामीण इलाकों में भी आंधी का व्यापक असर देखने को मिला है और बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
रेलवे स्टेशन पर स्टोर रूम की टिनशेड़ उड़कर लाइनों पर गिरी
आंधी के चलते रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 पर बन रहे स्टोर रूम की टिन उड़कर पटरियों पर आ गिरी। प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने खुद को किसी तरह सुरक्षित किया।