गोंडा क्षेत्र में आंधी-बारिश से करीब 20 बिजली के खंभे टूटने की सूचना है। गांव बसौली से कैमथल, मुरवार से रफायतपुर लाइन पर और मानगढ़ी गांव में खंभे टूटे हैं। बिजली ठप है। अतरौली और खैर क्षेत्र में भी कमोबेश यही स्थिति है। सड़क के सहारे रखे खोखे भी तेज आंधी में गिर गए।
मडराक में टिनशेड उड़ीं, खंभे गिरे
मडराक में तेज आंधी से अभी तक पांच खंभे गिरने की सूचना है। इसमें मनोहरपुर कायस्थ, बढ़ोली फत्तेखां में दो-दो और घासीपुर में एक खंभा गिरा है। कस्बा के राठी चौक में एक घर की छत पर लगी आधा दर्जन टिनशेड उड़ गईं।
शादी समारोह का टेंट गिरा
जलाली क्षेत्र केे गांव खिटकारी में सुरेशपाल की बेटी के शादी समारोह का पंडाल तेज आंधी में उखड़ गया। गांव में सिकंदरपुर माछुआ के उपेंद्र की बरात आई थी। आंधी से दावत का खाना भी खराब हो गया। कई स्थानों पर पेड़ गिरे हैं। बिजली को काट दिया गया है।