फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी-बारिश का कहर: 50 से अधिक स्थानों पर गिरे बिजली के खंभे और टूटे तार, आपूर्ति लड़खड़ाई

Fri, 29 May 2026 10:38 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में में  तेज आंधी, ट्रिपिंग और तकनीकी फाॅल्ट के चलते कई इलाकों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई। इसे दुरुस्त करने में बिजली कर्मी जुटे रहे। हालांकि माैसम बदलने से गर्मी से जूझ रहे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली।
विज्ञापन
रामघाट रोड पर बारिश में होकर गुजरते वाहन, आंधी से उजड़ा स्वागत द्वार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में 28 मई की रात करीब आठ बजे आई तेज आंधी व बारिश ने खैर व इगलास क्षेत्र में काफी नुकसान पहुंचाया। दोनों ही क्षेत्रों में 50 से अधिक स्थानों पर पेड़, बिजली के खंभे व तार टूट गए। इस कारण कई फीडरों से जुड़े गांवों में बिजली ठप हो गई। देर रात तक बिजली कर्मियों की टीमें पेट्रोलिंग करते हुए फाॅल्ट तलाशने व उन्हें सही करने में जुटी रहीं।

विज्ञापन


शहर में भी तेज आंधी, ट्रिपिंग और तकनीकी फाॅल्ट के चलते कई इलाकों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई। इसे दुरुस्त करने में बिजली कर्मी जुटे रहे। हालांकि माैसम बदलने से गर्मी से जूझ रहे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली। भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। पिछले कई दिनों से तापमान 45 डिग्री सेल्यियस तक पहुंच रहा है। बृहस्पतिवार को भी दिन में काफी गर्मी रही। दिन में अधिकतम तापमान 42.8 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2.5 कम रहा।
विज्ञापन

माैसम वैज्ञानिक डाॅ. अशरफ अली ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश की संभावना है। हालांकि धूप और छांव से लोगों को हल्की राहत भी मिली। शाम छह बजे से ही आसमान में काली घटाएं छाने लगीं। देर शाम आठ बजे तेज आंधी के साथ ही बिजली कड़कने लगी और बूंदाबांदी होने लगी। इससे अचानक तापमान गिर गया।

विज्ञापन

तालानगरी में कड़कती बिजली - फोटो : संवाद
देहात क्षेत्र के इगलास व खैर में आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली के खंभे व तार टूटकर गिरे हैं। नुकसान का आकलन शुक्रवार को कराया जाएगा। शहर में तकनीकी फाॅल्ट के कारण समस्या बढ़ी है, जिसे ठीक करने के लिए देर रात तक टीमें लगातार काम कर रही हैं, जल्द आपूर्ति बहाल कर ली जाएगी।- अरविंद नायक, मुख्य अभियंता वितरण

कंट्रोल रूम में बजती रही शिकायतों की घंटी
देर रात तक बिजली कंट्रोल रूम व अफसरों के मोबाइल फोन पर घंटी बजती रहीं। राजेंद्र नगर, शंकर विहार कॉलोनी, जीवनगढ़, डालचंद नगला, गांधी पार्क, जीवनगढ़, राजेंद्र नगर, शंकर विहार कॉलोनी, बारहद्वारी क्षेत्र, स्वर्ण जयंती नगर, कुलदीप विहार, गोविंद पार्क कॉलोनी, हरिओम नगर, रावण टीला, गंगाधाम मथुरा रोड, क्वार्सी बिजली से जुडे़ विनय नगर, नींवरी फीडर, रेलवे रोड, सारसाैल इलाके में घंटों बिजली बाधित रहने की शिकायतें सामने आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें