फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का सितम: हाथरस में 31 डिग्री रही रात, प्रदेश में सबसे गर्म, दिन का तापमान 45 पहुंचा

Tue, 28 Apr 2026 09:51 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दिन हो या रात, तापमान दिन पर दिन बढ़ रहा है। 27 अप्रैल को अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 43.6 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलीगढ़ में पिछले चार दिन से दिन का तापमान 43 से 44 डिग्री बना हुआ है।
विज्ञापन
रामघाट रोड पर तेज धूप में चुनरी ओढ़कर जाती छात्राएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी की चपेट में आया हाथरस दिन और रात दोनों समय तपता रहा। 27 अप्रैल को दिन में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज होने से यह प्रदेश का चौथा सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जबकि रात में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से यह उत्तर प्रदेश की सबसे गर्म रात वाला जिला बन गया। गर्मी के लिए पहचाने जाने वाले बुंदेलखंड क्षेत्र के झांसी और हमीरपुर जैसे शहर भी हाथरस से पीछे रह गए।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, 27 अप्रैल को बांदा (46.6), प्रयागराज (45.7) और फुर्सतगंज (44.7) सबसे गर्म रहे। हाथरस में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह, प्रदेश स्तर पर सबसे गर्म रात हाथरस के अलावा झांसी और हमीरपुर की रही। हाथरस में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि झांसी में 29.1 और हमीरपुर 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अलीगढ़ मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुंदेलखंड में दिन का तापमान सबसे अधिक रहता है लेकिन वहां रात में काफी गिरावट आती है, हालांकि हाथरस में इस तरह की गर्मी पहले नहीं देखी है जिसमें दोनों तापमान चरम पर हैं। 27 अप्रैल को अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 43.6 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलीगढ़ में पिछले चार दिन से दिन का तापमान 43 से 44 डिग्री बना हुआ है। अप्रैल माह में गर्मी का ऐसा ट्रेंड जिले में पहले नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें