फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्कुट की हार्टबीट 65 और आक्सीजन स्तर 81

Tue, 25 May 2021 01:46 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, आशीष निगम, अलीगढ़।
विज्ञापन
Oximeter - फोटो : ब्यूूराे
विज्ञापन
इंसान की हृदयगति और आक्सीजन का स्तर नापने वाले पल्स ऑक्सीमीटर बिस्कुट की हार्टबीट और आक्सीजन भी बता रहे हैं। जी हां, ये बिल्कुल सच है। आप खुद ये प्रयोग करना चाहे तो किसी चाइनीज ऑक्सीमीटर में एक बिस्कुट फंसा दीजिए। कुछ देर में ही रीडिंग आपके सामने होगी।
विज्ञापन


सोमवार को जब ये प्रयोग हुआ तो ऑक्सीमीटर की स्क्रीन पर बिस्कुट की हार्टबीट 65 और आक्सीजन स्तर 81 आया। अब इसके पीछे की कहानी जान लीजिए। दरअसल, चीन से आयात हो रहे अधिकांश ऑक्सीमीटर में आक्सीजन और हार्टबीट की रीडिंग की एक रेंज पहले से ही फीड रहती है। इनमें आक्सीजन का स्तर 65 से 95 तक और हार्टबीट 65 से 110 तक बना दिया जाता है। जब कोई चीज इसमें जांच के लिए लगाई जाती है तो वह पहले से ही फीड हुई रीडिंग में से ही एक को स्क्रीन पर दिखाने लगता है। हां, इसमें कुछ-कुछ अंकों का अंतर होता रहता है। अब अगर इसमें एक बिस्कुट को लगा दीजिए तो वो उसकी भी आक्सीजन और हार्टबीट नाप कर दिखा देता है।


कोरोना संक्रमण की दूसरी तेज लहर अब काबू में आ रही है, लेकिन मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। मौत की सबसे बड़ी वजहों में से एक है संक्रमित व्यक्ति के शरीर में आक्सीजन की कमी हो जाना। इसलिए अस्पतालों से होम आइसोलेशन तक में रह रहे लोगों में आक्सीजन का स्तर चेक करते रहने के लिए ऑक्सीमीटरों का प्रयोग बहुत बढ़ गया है।
विज्ञापन



मांग बढ़ने से हर तरह के ऑक्सीमीटर आनन-फानन बाजार में आए और छा गए। मनमानी कीमतें भी वसूल हुई। 350 रुपये का ऑक्सीमीटर 1500 रुपये तक में ब्लैक में बिका, लेकिन अधिकांश लोगों को ये नहीं मालूम था कि इसकी रीडिंग सही है या गलत। अब इसका खुलासा होने लगा है। बाजार में बिना लाइसेंस नंबर, बिना एमआरपी, बिना किसी हालमार्क और बिना किसी गुणवत्ता जांच के ऑक्सीमटर बिक रहे हैं। इनकी किसी स्तर पर जांच करने की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।


आश्चर्य की बात है कि इंसान की आक्सीजन और हार्टबीट नापने वाले ऑक्सीमीटर ही गलत रीडिंग दे रहे हैं और लोग आक्सीजन की कमी से मर रहे हैं। कई लोग बेवजह आक्सीजन की कमी होने के भ्रम में परेशान हैं। बाजार के जानकारों की मानें तो महामारी के दौर में चीन से माल मांगने वाले बड़े व्यापारी अपने उत्पादों की गुणवत्ता जांच कराने के लिए अधिकारियों को वहां नहीं भेज सके, जिसकी वजह से ऐसा माल भी आ गया है। जिसकी गुणवत्ता सवालों के घेरे में है।

ऑक्सीमीटर जांचने का सामान्य तरीका
किसी भी अंगुली के नीचे वाले पोरे पर हथेली की ओर एक रबड़ बैंड लगा लें, ताकि कुछ देर के लिए रक्त प्रवाह रोका जा सके। जब रक्त प्रवाह थमने लगे तो ऑक्सीमीटर से आक्सीजन और हार्टबीट नापें। कोई रीडिंग नहीं आने का मतलब ऑक्सीमीटर सही है। अगर रीडिंग आ जाए तो ऑक्सीमीटर की रीडिंग भरोसेमंद नहीं है।


मैंने खुद अमर उजाला टीम के साथ ये प्रयोग किया। चाइनीज ऑक्सीमीटर में आक्सीजन की मात्रा और हृदयगति की एक संभावित रीडिंग पहले से ही फीड है। इसमें इंसान या बिस्कुट की आक्सीजन और हार्टबीट की रीडिंग सामने आ जाती है। ऐसे ऑक्सीमीटर बाजार से वापस हों।
-अनुराग गुप्ता, अध्यक्ष अलीगढ़ रिटेल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन एवं मंडल महासचिव उद्योग व्यापार संगठन।

अमर उजाला टीम के साथ मैंने प्रयोग करके देखा। ऑक्सीमीटर में बिस्कुट की हृदयगति देखकर मैं अचंभित हो गया। ऐसा लगता है कि बाजार में बड़ी तादाद में ऐसे फर्जी उपकरण हैं, जिनकी गलत रीडिंग देख कर एक स्वस्थ व्यक्ति भी खुद को बीमार महसूस कर सकता है। ऐसे उपकरण बाजार से वापस हों।
-संजय कृष्ण गुप्ता।

पल्स ऑक्सीमीटर लेने से पहले उसका मार्का, ब्रांड जरूर पता करें। इन उपकरणों को बनाने वाली कंपनियों को यूरोपियन स्टैंडर्ड का सीई मार्क और अन्य मानक लाइसेंस लेने पड़ते हैं। बाजार में मांग बढ़ने के कारण कई लोगों ने बिना गुणवत्ता चेक किए ऐसे फर्जी उपकरण मंगा लिए हैं। बेहतरीन ऑक्सीमीटर की लागत ही एक हजार रुपये तक आती है। इसलिए कंपनी का ऑक्सीमीटर 1500 से लेकर 2800 रुपये तक का हो सकता है।
-सिद्धार्थ गुप्ता, ज्वाइंट एमडी, हिक्स थर्मामीटर प्राइवेट लिमिटेड

चीन निर्मित पल्स ऑक्सीमीटर खरीदने से बचें। इस प्रकार की समस्या को लेकर कई दिनों से जानकारी मिल रही है। अलीगढ़ में भी इसकी चेकिंग कराई जाएगी। जनता से अपील है कि वह पल्स ऑक्सीमीटर खरीदने के दौरान ठीक से उसकी जांच करें। संभव हो तो कंपनी का ही खरीदें। चाइनीज ऑक्सीमीटर सस्ते होने की वजह से न खरीदें। उसकी गुणवत्ता की जांच करें।
विज्ञापन

हेमेंद्र चौधरी, औषधि निरीक्षक
फोटो ऱ् आक्सीमीटर, अनुराग गुप्ता, संजय कुष्ण गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें