विवादित बयान को लेकर क्वार्सी स्थित विद्या नगर कॉलोनी के निवासी और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चौहान ने सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एमपी-एमएलए विशेष अदालत में याचिका दायर की थी।
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के विरुद्ध अलीगढ़ अदालत में दायर वाद पर 12 मई को सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने अब अगली सुनवाई के लिए 18 मई की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन
यह पूरा मामला सदन के भीतर दिए गए एक विवादित बयान से जुड़ा है। क्वार्सी स्थित विद्या नगर कॉलोनी के निवासी और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चौहान ने सांसद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एमपी-एमएलए विशेष अदालत में याचिका दायर की थी।
आरोप है कि 22 मार्च को सदन की कार्यवाही के दौरान सांसद सुमन ने अमर्यादित टिप्पणी की थी, जिससे भावनाएं आहत हुई हैं। मंगलवार को इस मामले में कानूनी बहस होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। अब सभी की निगाहें 18 मई को होने वाली अदालती कार्यवाही पर टिकी हैं।