जनपद में चार दिन में टीबी के 72 मरीज मिले हैं। इस अवधि में करीब 3.80 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई। टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग चल रही है। यह अभियान 3 से 10 जनवरी तक चलना है। 10 दिन में 8.45 लाख लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बुधवार को 235 लक्षण वाले लोगों का बलगम जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें से 26 टीबी के मरीज निकले। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम भास्कर अभियान पर नजर रखे हुए हैं।