संविलियन विद्यालय भैमती, लोधा के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार को कंपोजिट ग्रांट का आय-व्यय ब्योरा उपलब्ध न करा पाने सहित अन्य मामलों में दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया। खंड शिक्षाधिकारी ने नौ मार्च को विद्यालय का निरीक्षण किया था, लेकिन 8 व 9 मार्च की प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार की उपस्थिति दर्ज नहीं थी।
कंपोजिट ग्रांट खर्च करने का ब्योरा प्रधानाध्यापक से मांगा गया है, लेकिन वह उपलब्ध नहीं करा पाए। कक्ष में ग्रीन बोर्ड व अन्य सामान अस्त-व्यस्त मिला। रेमीडियल कक्षाओं का रिकॉर्ड भी उनके पास नहीं था। नामांकन के सापेक्ष न्यूनतम छात्र उपस्थित होने व अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में खंड शिक्षाधिकारी ने निलंबित करने की संस्तुति दी। उनकी संस्तुति पर बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार को निलंबित कर उन्हें पूर्व माध्यमिक विद्यालय चांदगढ़ी, धनीपुर से संबद्ध कर दिया।