फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवती से छेड़छाड़, वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज क्षेत्र की घटना, फर्जी आईडी से अश्लील संदेश भेजने का भी आरोप
विज्ञापन

पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
अलीगढ़: हरदुआगंज थाना क्षेत्र में पहले दर्ज कराई गई प्राथमिकी वापस लेने का दबाव बनाते हुए युवती को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार, पीड़िता की मां ने 12 जुलाई 2025 को हरदुआगंज थाने में करन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी और यह प्रकरण फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि 19 अक्टूबर 2026 को शाम करीब छह बजे युवती अपने परिवार के एक सदस्य की दुकान पर जा रही थी, तभी करन ने रास्ते में रोककर उसके साथ गाली-गलौज व छेड़छाड़ की।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान करन ने अश्लील बातें करते हुए कहा कि प्राथमिकी दर्ज कराकर उसका क्या बिगाड़ लिया है। उसने युवती के पास कुछ वीडियो होने का दावा किया और बात न मानने या घर में बताने पर वीडियो वायरल करने तथा परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

शिकायत में यह भी कहा गया है कि करन पहले से दर्ज प्राथमिकी वापस लेने का लगातार दबाव बना रहा है, जिससे युवती काफी डरी हुई है। साथ ही करन ने कई फर्जी आईडी बना रखी हैं और उनके जरिए अन्य लोगों के माध्यम से धमकी भरे व अश्लील संदेश भेजकर परिवार की छवि खराब की जा रही है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें