छर्रा अड्डे के पास किसी की नजर खाली प्लाट के कूड़े के ढेर पर गई, जिसमें एक महिला का सिर विहीन शव पड़ा था। सलवार-शूट शव पर मिला है। सिर गायब है। गर्दन करीने से रेती गई है और शरीर पर पैर आदि पर भी कुछ चोटों के निशान हैं।
अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके में छर्रा अड्डे के पास 28 जून देर शाम खाली प्लाट के कूड़े के ढेर में महिला का सिर विहीन शव मिला है। देखने से लग रहा है कि उसकी गला रेतकर हत्या कर शव फेंका गया है। पहचान छिपाने के इरादे से सिर अलग कहीं छिपाया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि देर शाम छर्रा अड्डे के पास किसी की नजर खाली प्लाट के कूड़े के ढेर पर गई, जिसमें एक महिला का सिर विहीन शव पड़ा था। यह देख शोर के बीच मौके पर भीड़ जमा हो गई। खबर गांधीपार्क-क्वार्सी पुलिस आ गई। काफी देर तक सीमा विवाद में दोनों थानों की पुलिस उलझी रही। बाद में घटनास्थल क्वार्सी में होना तय पाया गया। सूचना पर सीओ तृतीय अमृत जैन भी पहुंच गए।
फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। सलवार-शूट शव पर मिला है। सिर गायब है। गर्दन करीने से रेती गई है और शरीर पर पैर आदि पर भी कुछ चोटों के निशान हैं। लग रहा है कि फेंकते समय या फिर महिला द्वारा बचाव के प्रयास के समय आए हों। जांच में शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने आसपास के मैदान, बगल में रेलवे ट्रैक के सहारे आदि में सिर की तलाश की। मगर कहीं कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
पहचान न होने की दशा में शव पोस्टमार्टम केंद्र में रखवाया गया है। जिस बेरहमी से महिला का कत्ल कर शव फेंका गया है। उससे इलाके में सनसनी का माहौल है। पुलिस की एक टीम आसपास के सीसीटीवी जांच में लगाई गई है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पहचान के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।