फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हेड कांस्टेबल के बेटे ने अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 19 May 2026 03:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

परिजनों से की गई शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि युवक पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक तनाव (डिप्रेशन) से गुजर रहा था। संभवत: इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
युवक की खुदकुशी के बाद परिवार में छाया मातम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना क्वार्सी अंतर्गत गांव चिलकौरा में 19 मई सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस लाइन में तैनात एक हेड कांस्टेबल के 22 वर्षीय बेटे ने अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक युवक के पिता अनिल कुमार अलीगढ़ पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। 19 मई सुबह करीब 11 बजे उनके 22 वर्षीय बेटे विशेष कुमार ने घर के अंदर अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां युवक खून से लथपथ पड़ा था। घटना के तुरंत बाद हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने स्वयं पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया परिजनों से की गई शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि युवक पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक तनाव (डिप्रेशन) से गुजर रहा था। संभवत: इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही क्वार्सी थाना पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल किए गए अवैध तमंचे को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक के पास वह अवैध तमंचा कहां से आया। फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें