रविवार की सुबह गांव आमामदापुर में दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। गांव आमामदापुर निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इसी बीच गांव के तीन लोग खेत में उनके पास पहुंचे और गाली देने लगे। मना करने पर एक युवक ने जेब से चाकू निकालकर सिर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।