फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खड़े ट्रक के नीचे सोया था, चालक ने बढ़ा दी गाड़ी, गई जान

Sun, 19 May 2024 05:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गौमत चौराहा स्थित बाजना रोड पर खड़े ट्रक के नीचे एक व्यक्ति सो गया। इससे अनजान चालक ने अचानक ट्रक बढ़ा दिया, जिससे सो रहे व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

बताते हैं कि गांव मानपुर निवासी पप्पू सिंह पुत्र राम सिंह ने गौमत चौराहे पर शराब पी। इसके बाद छायादार जगह देखकर एक खड़े ट्रक के नीचे सो गया। इसी बीच अचानक चालक ने ट्रक को आगे बढ़ा दिया। इससे पहिए के नीचे आकर पप्पू सिंह की मौत हो गई। लोगों के अनुसार मृतक के परिवार में कोई नहीं है। वह पूरे दिन शराब पीकर इधर-उधर घूमता रहता था। उधर हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें