फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: साली की शादी कराने पर भिड़े साढ़ू, चले ईंट-पत्थर

Sun, 19 May 2024 05:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की सुबह गांव रॉयट में साली की शादी कराने की बात पर दो साढ़ू आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर चले। इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

राॅयट निवासी जहीर के अनुसार उनकी साली अपनी बड़ी बहन के पास रहती है। कुछ दूरी पर उनका साढ़ू अनीस रहता है। शनिवार की सुबह अनीस साली को बुलाने जहीर के घर आया तो उन्होंने साथ भेजने से मना कर दिया। इस पर लड़ने लगा। इसके बाद दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन

ईंट-पत्थर लगने से जहीर सहित उसकी पत्नी नूर निशा, साली अमी निशा सहित अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें