फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की लत ने बिगाड़ दी उसकी जिंदगी

Thu, 22 Oct 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/खैर (अलीगढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
महज 13 साल की उम्र में गांजा, शराब, बीड़ी-सिगरेट से लेकर व्हाइटनर जैसे नशे की गिरफ्त में फंसी किशोरी पर किसी का कोई अंकुश नहीं है। बाप सुदूर कहीं रहता है। घर में अकेली निशक्त मां है। ऐसे में निरंकुश किशोरी का हाल यह है कि मांगने पर यदि उसे कोई बीड़ी नहीं देता  तो वह पत्थर फेंककर मारने पर उतारू हो जाती। यही नहीं दस रुपये नहीं देने पर वह गाली-गलौज करने लगती है। नशे का लालच देकर जब उस से दुष्कर्म किया गया तो उसने इज्जत के बदले आरोपी के बेटे को ही मार डाला।
विज्ञापन


शुरुआती में जब पुलिस अधिकारी किशोरी से पूछताछ  कर रहे थे तो वह एक ही बात कह रही थी कि उसने अकेले ही मारा है। बाद में जब उससे  असलियत खोली तो सभी चौंक पड़े। उसने बताया कि सोमना रोड के एक नलकूप पर उसके साथ अमित के पिता रिंकू ने बुरा काम किया था। उसे बदले में गांजा पिलाने का लालच दिया था। विरोध करने पर भी रिंकू ने उसे नहीं छोड़ा था। तभी से वह गुस्से में थी। उसका कहना है कि वह लोगों के मनोरंजन का साधन बनती जा रही थी। मगर अब यह सहन नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें