फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पत्नी की मौत

Sat, 24 Oct 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बन्ना देवी क्षेत्र में खैर बाईपास रोड पर एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दंपति को ट्रक ने रौंद दिया। पत्नी की मौके पर मौत हो गई। पति ने हेलमेट लगा रखा था जिस कारण उसे सिर पर मामूली चोट लगी। हेलमेट चकनाचूर हो गया। अगर हेलमेट नहीं पहना होता तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। सभी लोग दीपावली की तैयारियां कर    रहे थे। उससे पहले ही घर में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन


गोंडा के नेहरा गांव निवासी प्रेमवीर किसान है। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी लक्ष्मी (26) और बेटी किट्टू के साथ अपनी ससुराल कोंडरा से अपने गांव जा रहा था। तीनों लोग बाइक पर सवार थे। जब बाइक खैर बाईपास रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तो सामने से आते ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई।


 प्रेमवीर काफी दूर तक सड़क पर घिसटता गया। प्रेमवीर के सिर पर लगा हेलमेट टूट गया लेकिन उसका सिर चोट लगने से बच गया। बेटी किट्टू भी छिटक कर दूर गिर गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस को सूचित किया गया बाद में ट्रक की आसपास तलाश की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें