संतुष्टि का सकोरा कार्यकम में पक्षियों को दाना पानी रखते शिक्षक एवं संस्था के पदाधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला एवं दायित्व संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पक्षियों की सुरक्षा और उन्हें दाना - पानी देने के लिए चलाए जा रहे संतुष्टि का सकोरा अभियान के पांचवें दिन शुक्रवार को हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल ताला नगरी में स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों ने हाथों में पक्षियों के प्रति दया का भाव रखें। उनके लिए दाना-पानी का इंतजाम करें। दायित्व संस्था की सचिव कल्पना सिंह जादौन, मोहन राणा, आयुष सिंह, विजय, रोहित, नमन मित्तल, यतेंद्र, नवरतन सिंह, तमन्ना, भव्य आदि पदाधिकारियों ने पक्षियों को बचाने की मुहिम के बारे में बताया।