फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली मुरसान के सामने मंगलवार की रात को एक मजदूर युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। मुन्ना (32 वर्ष) पुत्र श्री भोपाल निवासी गांव फुस्करा मुरसान मंगलवार की रात करीब साढे़ नौ बजे मुरसान कोतवाली के निकट रेलवे लाइन के किनारे पर बैठा था। इस दौरान हाथरस की ओर से मथुरा की ओर मालगाड़ी जा रही थी।
विज्ञापन

मालगाड़ी के आगे आने से मुन्ना की मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि गांव में काफी समय से जमीन विवाद चल रहा है। दूसरे पक्ष के लोगों ने मंगलवार की शाम को मुन्ना को शराब पिलाई और मालगाड़ी के सामने उसमें धक्का मार दिया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने जमीन विवाद की शिकायत सीएम पोर्टल पर भी की थी। मुन्ना को पहले भी कई बार धमकी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें