फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवक ने पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त की कार, वीडियो वायरल

विज्ञापन
वायरल वीडियो में कार को पत्थर से क्षतिग्रस्त करता युवक। संवाद - फोटो : MURSAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि के साथ रहने वाले युवक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक दुकानदार की कार को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त करता दिख रहा है। लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
बृहस्पतिवार की रात को करीब 12 बजे मुरसान का एक जनप्रतिनिधि अपने करीब साथी युवकों के साथ कस्बा मुरसान में एक स्थान पर अपनी गाड़ी खड़ी करने गए थे। इस दौरान जनप्रतिनिधि के साथ चलने वाले युवक ने कार से उतरकर दुकानदार की खड़ी कार में कार में पत्थर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। जनप्रतिनिधि ने दुकानदार को किसी व्यक्ति द्वारा कार को क्षतिग्रस्त करने की सूचना दी।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानदार दौड़ता हुआ दुकान पर आए और कार को क्षतिग्रस्त देखकर परेशान हो गए। जब दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए वीडियो फुटेज को देखा तो सभी लोगों के होश उड़ गए। वीडियो में जनप्रतिनिधि के साथ रहने वाला युवक ही कार को पत्थरों से तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा था।
इसकी शिकायत करने के लिए दुकानदार मुरसान कोतवाली चला गया। कुछ देर बाद जनप्रतिनिधि ने अपने साथ रहने वाले युवक को बुलाकर माफी मांग ली और कार के नुकसान की भरपाई करने के लिए कहा, लेकिन दुकानदार ने कार्रवाई करने की बात कही। यह देखकर मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई।
दुकानदार और युवक में काफी नोकझोंक होने लगी। कुछ लोगों के कहने के बाद दुकानदार ने इस मामले में समझौता किया है। यह वीडियो कस्बा मुरसान में खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

भले ही दुकानदार ने युवक से फैसला कर लिया हो, लेकिन कस्बे के लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि यह युवक अपने अन्य साथियों के साथ आए-दिन मुरसान में इसी तरह लोगों के नुकसान करते हुए घूमता रहता है। इसे जनप्रतिनिधि का संरक्षण मिला हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें