कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव एवरनपुर में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। दोनों लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया। किसी वस्तु से उसके गुप्तांग पर प्रहार किया तो गुप्तांग कट गया। घायल को परिवार के लोग थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने उसे उपचार के लिए इलाज अस्पताल भेजा। तहरीर के आधार पर अब पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव एवरनपुर निवासी 35 वर्षीय गुड्डू पुत्र गिर्राज से गांव का एक युवक गाली-गलौज कर रहा था। गुड्डू ने गाली-गलौज का विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। देखते ही देखते दो लोगों ने गुड्डू के साथ मारपीट शुरू कर दी।
इंट मारकर गुड्डू का सिर फोड़ दिया। किसी वस्तु से गुड्डू से गुप्तांग पर प्रहार किया, जिससे उसका गुप्तांग कट गया। यह देखकर आरोपी मौके से भाग गए। परिवार के लोग गुड्डू को घायल अवस्था में कोतवाली हाथरस गेट लेकर पहुंचे। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां पर गुड्डू के गुप्तांग व सिर में कई टांके आए हैं।