फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पुलिस में मेडलों की बारिश, सीओ सहित 7 को मिले मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मियों को मैडलों की बारिश हुई है। एक तरफ जिला स्तर पर एसएसपी ने बेहतर कार्य करने वाले 75 पुलिसकर्मी सम्मानित किए हैं। वहीं डीजीपी स्तर से सीओ सहित 7 को मैडल देने की घोषणा की गई है। इसी तरह पीएसी में भी काफी संख्या में कर्मचारियों को मैडल देने की घोषणा हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी स्तर से उन 75 कर्मियों को सम्मानित किया गया, जिनकी सेवा पंजिका के आधार पर उन्हें सम्मानित करने की अनुशंसा डीजीपी स्तर से की गई थी। इसी तरह भारत सरकार के गृह मंत्रालय स्तर से जिले में तैनात सीओ नरेंद्र सैनी को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया है।
इसके अलावा डीजीपी स्तर से इंस्पेक्टर सुलभ शरण को उत्कृष्ट सेवा सम्मान, एसआई अख्तयार सिंह को गृह मंत्रालय का पुलिस पदक, एसआई रणजीत सिंह को डीजीपी सराहनीय सेवा सम्मान पदक, मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार, अरविंद पाल व सुरेश चंद्र को डीजीपी का सराहनीय सेवा सम्मान पदक मिलना घोषित हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा पीएसी 38वीं के कमलेश, नरेंद्र पाल, रनवीर सिंह, श्यामवीर, चंद्रभान, हरवीर, संजय, धर्मेश, दिनेश, प्रवीन नोहवार को डीजीपी का उत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक, पीएसी 45 के दलनायक सोमवीर सिरोही, सुरेंद्र प्रताप को सराहनीय सेवा सम्मान पदक, 38वीं पीएसी के दिनेश व मनोज को सिल्वर पदक मिलना घोषित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें