फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पहियों से आवाज आने पर रोकी गई वंदे भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
पहियों से आवाज आने पर रोकी वंदे भारत
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन स्टेशन पर करीब आठ मिनट खड़ी रही ट्रेन, जांच के बाद किया रवाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन के आगे के पहिये को खटपट की आवाज आने पर उत्तर-मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन स्टेशन पर शुक्रवार की रात करीब 10 बजे रोका गया। हालांकि जांच में कोई खामी नहीं मिली और ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन से वाराणसी से दिल्ली की तरफ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार की रात करीब 10 बजे हाथरस जंक्शन स्टेशन से गुजर रही थी। तभी रेलवे अधिकारियों को पिछले स्टेशन से सूचना मिली कि ट्रेन के आगे के पहिये में तकनीकी खराबी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को रोकने के लिए चालक को दिशा-निर्देश दिए, जिसके बाद ट्रेन को स्टेशन पर करीब आठ मिनट के लिए रोका गया। ट्रेन के इंजन के पहियों को चेक किया गया। उसके बाद कोई खामी नहीं मिलने पर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस मामले में हाथरस जंक्शन स्टेशन के अधीक्षक पवन कुमार का कहना है कि ट्रेन के आगे के पहिये से कुछ आवाज आई थी, जिसके बाद ट्रेन को रोककर जांच-पड़ताल की गई, लेकिन कोई खामी नहीं निकली तो ट्रेन को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें