फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शादी से चोरी किए गए गहने सहित दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस : मुरसान पुलिस हिरासत में खडे़ दोनों युवक। संवाद - फोटो : MURSAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा के बिजलीघर रोड के निकट 10 दिसंबर की रात को शादी समारोह के दौरान दो शातिर चोर वर पक्ष का जेवरात व कपड़े भरा बॉक्स चोरी कर ले गए थे। इसकी शिकायत दुल्हन के पिता ने मुरसान कोतवाली में की थी।
शिकायत के बाद मुरसान पुलिस नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में जुट गई। कई दिन बीत जाने के बाद मुरसान पुलिस ने दो लोगों को चोरी किए गए सामान सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुरसान कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि अमर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बिजलीघर रोड मुरसान की पुत्री की शादी समारोह के दौरान चंद्रपाल पुत्र हरदेव मोहल्ला व्यापारियान और अनिल पुत्र बाबूलाल निवासी मोहल्ला व्यापारियान वर पक्ष के बॉक्स को बरातघर से चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें से इन लोगों ने जेवरात निकाल लिए थे और कपड़ों से भरे बॉक्स को पास के एक खेत में फेंक दिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच पड़ताल की गई तो दोनों के पास से गले का हार और टीका सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। मुरसान पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें