फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दो बाइक आपस में भिड़ीं, हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

विज्ञापन
हाथरस: यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे छात्र की दुर्घटना में मौत के बाद विलाप करते परिजन व लगी भी - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के जलेसर रोड पर नगला खान के निकट मंगलवार को दो बाइक आपस में भिड़ गईं। इस हादसे में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद उसके घर पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
निकटवर्ती गांव नगला टीका निवासी विकास (16 वर्ष) पुत्र करनपाल सरस्वती इंटर कॉलेज हाईस्कूल का छात्र था। विकास का परीक्षा केंद्र नगला हीरा सिंह के एमपी सिंह इंटर कॉलेज था। मंगलवार की सुबह परीक्षा देने के लिए विकास अपने गांव के ही साथी अंकित के साथ मोटरसाइकिल से एमपी सिंह इंटर कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान जलेसर रोड पर नगला खान के निकट सामने से आ रही बाइक से विकास की मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। सभी बाइक सवार बगैर हेलमेट के थे। टक्कर के बाद अंकित और विकास घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बाइक सवार भी घायल हुए, मगर वह घटनास्थल से चलते बने। मौके पर भीड़ लग गई। विकास को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा जाते समय रास्ते में ही विकास की मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही नगला टीका में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

हाथरस: मृतक छात्र विकास का फाइल फोटो।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें