फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गांव से बाहर बना दिया शौचालय, कौन करेगा इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बने ग्रामीण क्षेत्रों में बने सामुदायिक शौचालय गांवों में सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही से इन शौचालयों का प्रयोग नहीं हो पा रहा है। गांव कंचना में गांव से करीब 700 मीटर की दूरी पर बने शौचालय पर ताला लगा रहने से लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हैं।
मुरसान क्षेत्र के गांव कंचना में गांव से करीब 700 मीटर की दूरी पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य कराया गया हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय से ताला लगा रहता है। जिसके कारण गांव के काफी लोग गांव के निकट खेतों में शौच के लिए जाते हैं। इसका विरोध किसान भी कर रहे हैं। किसानों द्वारा अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत भी की गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा जो गांव से दूर शौचालय बनाया गया है। निर्माण कार्य के दौरान भी इसकी अधिकारियों से शिकायत की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने मनमानी तरीके से गांव से करीब 700 मीटर दूरी पर शौचालय का निर्माण करा दिया।
इस कारण ग्रामीण इसका प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। वहीं गांव से काफी दूरी पर बने शौचालय से दिनभर ताला लटका रहता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि उनके गांव कंचना में ही सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाए, जिससे लोग उसका प्रयोग कर सकें।
- शासन द्वारा बनाए गए सामुदायिक शौचालय में पिछले कई महीनों ताला लगा हुआ है। इसकी शिकायत अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांव के गरीब लोग खेतों में शौच के लिए जाने को मजबूर होते हैं। - सुरेश चंद शर्मा
- सामुदायिक शौचालय का प्रयोग कोई नहीं कर पा रहा है। क्योंकि यह गांव से काफी दूरी पर बने हुए हैं। लेकिन गांव के कुछ लोग शौचालय पर लगी हुई सबमर्सिबल का प्रयोग जरूर कर लेते हैं। प्रशासन को इस ओर देखना चाहिए और गांव में ही शौचालय का निर्माण कराना चाहिए। - लाखन सिंह
- गांव से काफी दूरी पर शौचालय बना हुआ है। जिसके कारण ग्रामीण दूर इतनी दूर जाने के लिए कतराते हैं। यहां पर इन शौचालय से ताला लटका रहता है। इस ओर अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। यह शौचालय काफी समय से शोपीस बने हुए खड़े हैं। - हंबीर चौधरी
विज्ञापन

- शासन द्वारा जो सामुदायिक शौचालय बनाया गया है यह सही जगह पर नहीं बना है। अगर यह शौचालय गांव में बना हुआ होता तो इसका लोग प्रयोग करते। गांव से काफी दूर पर बने शौचालय में ताला लटका रहता है। गांव के गरीब लोग खेतों में शौच के लिए जाते हैं। इसका किसान भी विरोध करते हैं। प्रशासन को गांव में शौचालय का निर्माण करना चाहिए। - विजय वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें