फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का कटा हुआ शव, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Sun, 02 Oct 2022 12:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मृतक की पहचान अनिल (24 वर्ष) पुत्र नवल निवासी इंदिरा नगर कॉलोनी हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलेक्ट्रेट के निकट शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव रेलवे कर्मियों को मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान अनिल (24 वर्ष) पुत्र नवल निवासी इंदिरा नगर कॉलोनी हाथरस के रूप में हुई है।

विज्ञापन


कोतवाली के उपनिरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि शुक्रवार की रात को अनिल अपने दो साथियों के साथ बाइक से मुरसान से हाथरस अपने घर जा रहा था। रात करीब 10 बजे हाथरस आते समय करवन नदी के पास उसकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। इस वजह से वह अपने दोस्तों से अलग हो गया।

अनिल के दोस्त बाइक में पेट्रोल डलवाकर घर चले गए। सुबह रेलवे कर्मियों को अनिल का शव कलेक्ट्रेट के निकट हाथरस मार्ग पर रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ मिला है। रेल कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनिल के परिजन भी आ गए और उन्होंने शव की शिनाख्त कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें