फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में एक और सॉल्वर गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस: पुलिस द्वारा पकड़ा गया सॉल्वर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुरसान क्षेत्र में के गांव रायक के निकट शनिवार को यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान पेपर सॉल्वर इंटर कॉलेज का अध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लिखी और बिना लिखी हुईं उत्तरपुस्तिकाएं बरामद हुई हैं। सॉल्वर 50 से 80 हजार रुपए प्रति कॉपी वसूलता था। सॉल्वर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले मुरसान क्षेत्र के गांव बंका स्थित एक परीक्षा केंद्र में यह सॉल्वर गैंग पकड़ा गया था। एसपी गौरव बंसवाल ने बताया कि ओमवीर सिंह पुत्र इंस्पेक्टर सिंह निवासी रायक मुरसान-इगलास रोड पर रायक गांव के निकट जंगल में उत्तरपुस्तिकाओं को तैयार कर रहा था। सूचना पर मुरसान व एसओजी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर सॉल्वर को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसके कब्जे से इंटरमीडिएट के जीवविज्ञान की लिखी हुई सात उत्तरपुस्तिकाएं बरामद कीं। 60 बिना लिखी हुई उत्तरपुस्तिकाएं भी मिलीं। मॉडल पेपर मास्टर माइंड, दफ्ती, पेन व हाईस्कूल के प्रश्रपत्र की कॉपी और दो मोबाइल फोन बरामद किए। पूछताछ में ओमवीर ने बताया कि वह 50 से 60 हजार रुपए प्रति कॉपी लेता था। परीक्षार्थियों प्रथम श्रेणी में पास कराने की गारंटी भी लेता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें