फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड: आरोपियों के घर से कलर लगे कपड़े लेकर गई सीबीआई की टीम, पीड़िता के परिजन बोले-गांव छोड़ना चाहते हैं

Fri, 16 Oct 2020 02:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस के चंदपा में बिटिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम गुरुवार को फिर गांव पहुंची। टीम ने करीब साढ़े तीन घंटे तक आरोपियों के घरों को खंगाला और कपड़ों से लेकर मोबाइल फोन तक के बारे में जानकारी ली और परिवार के सदस्यों के फोन की कॉल डिटेल देखी। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो कुछ सामान टीम अपने साथ ले गई है। जिसमें कपड़े आदि शामिल हैं। अब सीबीआई बिटिया के परिजनों से फिर पूछताछ कर सकती है और जेल में जाकर आरोपियों से भी पूछताछ कर सकती है। आरोपियों को रिमांड पर भी ले सकती है।

वहीं, आरोपी लवकुश के भाई का कहना है कि सीबीआई ऐसे कपड़े भी ले गई है जिन पर कलर लगा हुआ था। आरोपी लवकुश का एक भाई पेंटिंग का काम भी करता है। परिजनों का कहना है कि कलर लगे हुए कपड़े भी सीबीआई ले गई है।
विज्ञापन


बिटिया के परिजन चाहते हैं गांव छोड़ना और दिल्ली जाना
वहीं, बिटिया के बड़े भाई का कहना है कि हमारा केस दिल्ली अगर भेज दिया जाए तो हम दिल्ली चले जाएंगे। हम यह भी चाहते हैं कि केस को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि हम गांव छोड़ना चाहते हैं। 

हम सरकार से चाहते हैं कि अगर हमारे रहने का सरकार इंतजाम कर दे तो बहुत बढ़िया रहेगा। दिल्ली में रहकर की काम देखेंगे। वहीं छोटे भाई का कहना है कि मेरे कमरे का नोयडा में किराया भी चल रहा है। हम चाहते हैं कि हमें दिल्ली ही भेज दिया जाए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें