फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Rape Case: बिटिया से परिवार से मिले कोरोना संक्रमित आप विधायक, सहमे-सहमे दिखे लोग

Tue, 06 Oct 2020 12:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
बिटिया के परिजनों से मिले आप विधायक - फोटो : twitter@AAP MLA
विज्ञापन
बिटिया के गांव के आसपास जातीय तनाव बरकरार है और बाहर से आ रहे नेताओं को सवर्ण समाज के लोग विरोध भी कर रहे हैं। राजनीतिक दल के लोग के बिटिया के परिवार मिलने आ रहे हैं। सोमवार को भी कई दलों के नेताओं ने बिटिया के परिवार से मुलाकात की। 
विज्ञापन


वहीं, शनिवार की देर रात आम आदमी के विधायक बिटिया के परिजनों से मिलकर चुपचाप चले गए। बताते हैं कि यह विधायक कोरोना संक्रमित थे। इसकी जानकारी काफी समय तक किसी को नहीं हुई। 

बाद में इसे लेकर जब चर्चा हुई तो लोग सहमे-सहमे भी दिखे। वहीं यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि बिटिया के परिवार ने किसी भी तरह की कोरोना जांच कराने से पहले ही इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, आप विधायक कुलदीप कुमार 29 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी साझा की थी। जिस समय उन्हें होम आईसोलेशन में होना चाहिए था वो उस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस पहुंच गए। 



विधायक पीड़ित परिवार से मिले और ढांढस बंधाया। इस दौरान आप विधायक ने यूपी सरकार पर निशाना भी साधा था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि योगी राज में कानून नहीं जंगल राज चल रहा है, ये लोकतंत्र और संविधान की हत्या है। उन्होंने कहा था कि योगी राज में उत्तर प्रदेश के अंदर रह रहे परिवारों में डर और भय का माहौल पैदा किया जा रहा है। 


विज्ञापन

वहीं, सोमवार को आप के सांसद संजय सिंह की अगुवाई में आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बिटिया के परिवार से मिला। हालांकि मुलाकात करके लौट रहे प्रतिनिधिमंडल पर हमला हुआ। कुछ लोगों ने संजय सिंह के चेहरे पर स्याही फेंक दी और आप नेताओं पर पथराव कर दिया। 

आप के कार्यकर्ता भी विरोध कर रहे लोगों के सामने आ गए। पहले तो दोनों गुटों में मारपीट और पथराव हुआ और उसके बाद जब पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की तो आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिडंत हो गई। 

इस दौरान पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। मौके पर अफरा तफरी और भगदड़ मची रही। बाद में जब आप का प्रतिनिधिमंडल वहां से चला गया तब पुलिस ने दोनों पक्षों को दूर दूर तक दौड़ाया और हालात नियंत्रित किए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें