फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कृष्णा की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
कृष्णा यादव की मौत के बाद गांव में तैनात पुलिस। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

गौसगंज निवासी भाजयुमो के जिला महामंत्री कृष्णा यादव की मौत की गुत्थी सुलझाने में जिले की पुलिस लग गई है। कोतवाली पर एडिशनल एसपी अशोक कुमार ने बताया की मृतक के कमरे से एक पिस्टल मैगजीन बरामद हुई थी। पूरे दिन फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल इकट्ठे किए। गुत्थी को सुलझाने के लिए सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को पूरे दिन कोतवाली पुलिस सीओ सुरेंद्र सिंह सर्विलांस टीम के साथ प्रकरण को लेकर विवेचना करते नजर आए। सर्विलांस टीम से पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मृत्यु से पूर्व किन-किन लोगों से कृष्णा की बात हुई है। सीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया की प्रकरण को लेकर परिजनों से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, फिर भी पुलिस हर पहलू से घटना के परिणाम तक पहुंचने की चेष्टा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें