हाथरस : मुरसान पुलिस की गिरफ्त में खड़े हर्ष फायरिंग करने के आरोपी। संवाद
- फोटो : MURSAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
क्षेत्र के गांव बिचपुरी में बुधवार को शादी समारोह में रायफल से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस हरकत में आई। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था और इसकी शिकायत भी लोगों ने पुलिस से की थी। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
मुरसान कोतवाली प्रभारी (प्रशिक्षु सीओ) आनंद कुमार का कहना है कि गांव बिचपुरी में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले व्यक्तियों को वीडियो के आधार पर चिन्हित किया गया है। वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे व्यक्ति प्रशांत पुत्र गीतम सिंह, सुशान्त पुत्र शेर सिंह व गीतम सिंह पुत्र रामचरन निवासीगण ग्राम बिचपुरी मुरसान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर लाइसेंसी बंदूक एसबीबीएल 12 बोर भी बरामद की गई है। संवाद