फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नशे के अवैध कारोबार की शिकायत लेकर थाने पहुंचे लोग

विज्ञापन
हाथरस : नशे के कारोबारियों की शिकायत करते लोग। संवाद - फोटो : MURSAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा में पिछले कुछ समय से नशे का अवैध कारोबार जोरों पर चल रहा है। इससे परेशान लोग बुधवार को कोतवाली पहुंच गए और कोतवाली प्रभारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
कस्बा मुरसान के मोहल्ला व्यापारियान के निवासी अनवर, भल्लू, मोमिन, अजीज, प्रवीना, सितारा, उसना, मिश्रानी आदि का कहना है कि मोहल्ले के करीब चार लोग अवैध शराब, स्मैक और गांजा की बिक्री कर रहे हैं। इससे मोहल्ले के लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले में दिन और रात बाहरी लोगों का आना-जाना बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग महिलाओं व युवतियों को गलत नजर से देखते हैं और उन पर छींटाकशी करते रहते हैं। विरोध करने पर कई बार मारपीट भी हो चुकी है। नशे की बिक्री करने वाले लोगों से जब इसे बंद करने की बात कही गई तो उन्होंने मुरसान के एक पुलिसकर्मी पर पैसे लेकर नशे का कारोबार चलाने का आरोप लगाया है। लोगों ने मुरसान कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह से मांग की है कि जल्द से जल्द इस कारोबार को बंद कर इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें