फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना की जांच के डर से लोग नहीं करा रहे टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान पर पिछले कई महीनों से चल रहे कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। कोरोना की जांच के डर से लोग स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण कराने के लिए आने से डर रहे हैं।
गौरतलब है कि क्षेत्र में बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सीएचसी पर लैब टेक्नीशियन द्वारा कोरोना और डेंगू सहित अन्य बीमारियों की भी जांच की जा रही है। इनकी रिपोर्ट रोजाना अधिकारियों को भेजी जाती है।
विज्ञापन

कोरोना की जांच के डर से अब लोग टीकाकरण कराने के लिए सीएचसी पर आने से बच रहे हैं। टीकाकरण के लिए आए लोगों को जब कोरोना की जांच के लिए लैब में भेजा जाता है तो कुछ लोग उल्टे पैर ही हॉस्पिटल से बिना टीकाकरण कराए छिपते-छिपाते निकल जाते हैं।
कुछ दिन पहले यहां सुबह से ही काफी भीड़ एकत्रित हो जाती थी, लेकिन अब यहां लोगों को आना काफी कम हो गया है। टीकाकरण कराने आ रहे लोगों का कहना है कि चिकित्सक उन पर जबरन कोरोना की जांच के लिए दबाव डाल रहे हैं। जब उनसे कोरोना जांच के लिए मना कर दिया जाता है तो वह टीकाकरण करने से मना कर देते हैं।
विज्ञापन

मुरसान स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. वरुण चौधरी का कहना है कि बढ़ती बीमारियों को लेकर सीएचसी पर लैब टेक्नीशियन द्वारा बीमारियों की जांच कराई जा रही है। यह जरूरी नहीं है कि टीकाकरण के लिए कोरोना की जांच कराई जाए। बिना जांच कराए भी टीकाकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें