फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: सड़क हादसे में नौसेना के जवान की मौत, सम्मान के साथ दी गई विदाई

Tue, 06 Sep 2022 11:57 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अनिकेत का पार्थिव शरीर गौजिया पहुंचा तो परिजनों की चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों के साथ-साथ शव लेकर पहुंचे नेवी के जवानों की भी आंखें नम हो गई। जवान के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
अनिकेत का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के गांव गौजिया के रहने वाले इंडियन नेवी के जवान अनिकेत उर्फ कान्हा (25) पुत्र धर्मपाल की शनिवार की रात को विशाखापट्टनम में सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार को गांव में उनका अंतिम संस्कार गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया है।

विज्ञापन


अनिकेत का पार्थिव शरीर गौजिया पहुंचा तो परिजनों की चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों के साथ-साथ शव लेकर पहुंचे नेवी के जवानों की भी आंखें नम हो गई। जवान के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। अनिकेत का अंतिम संस्कार बड़े भाई सोनू ने मुखाग्नि देकर किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

जवान की मौत की खबर सुनकर सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी, जिला पंचायत सदस्य राजा गरुणध्वज सिंह, पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह आदि भी मौके पर पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। बताया जाता है कि अनिकेत की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ रहकर विशाखापट्टनम में ड्यूटी करता था। 26 अगस्त को वह अपनी पत्नी को ससुराल छोड़कर गया था। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें