फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गांव सुसावली में तीन घरों से लाखों रुपये के गहने व नकदी चोरी

विज्ञापन
हाथरस : मुरसान कोतवाली में चोरी की घटना की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण। संवाद - फोटो : MURSAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सुसावली में सोमवार की रात बदमाशों ने तीन घरों को निशाना बनाया है। बदमाश तीन घरों से लाखों रुपये के गहने व नकदी चुरा लिए। गांव में एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी से लोगों में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने इसकी शिकायत मुरसान पुलिस से की है।
धर्मपाल पुत्र रामदयाल सिंह निवासी सुसावली मुरसान का कहना है कि सोमवार की रात को करीब बारह बजे के बाद बदमाश छत की ओर से दरवाजे की कुंडी तोड़ते हुए घर में घुस आए और अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के लाखों रुपये के गहने व 45 हजार रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन

धर्मपाल का कहना है कि उसने कुछ दिन पहले एक भैंस बेची थी। उसी के पैसे घर पर रखे हुऐ थे। इन पैसों से आलू की फसल की बुआई करानी थी। रोहित पुत्र विजेंद्र निवासी गांव सुसावली का कहना है कि सोमवार की रात को चोर छत की ओर से घर में घुस आए। उस समय परिवार के लोग घर में अंदर सो रहे थे। चोर अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण सहित पांच हजार रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन

भोला पुत्र भगवान सिंह का कहना है कि सोमवार की रात को चोर उसके घर के कमरे का ताला तोड़कर सोने के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय पहले गांव के आसपास में कई किसानों की भैंस चोरी हुई थी। भैंस चोरी की घटना का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन अब गांव में चोरी की घटना फिर से शुरू हो गई हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें