फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुलिस कर्मी बनकर युवक से पैसे और मोबाइल छीन ले गए बदमाश

विज्ञापन
पीड़ित सौरभ। संवाद - फोटो : MURSAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

सादाबाद रोड स्थित शराब ठेका के निकट से बृहस्पतिवार की रात बुलेट सवार दो लोग खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर एक युवक को थाने ले जाने की बात कह कर उठा ले गए। बाद में दोनों ने युवक को हतीसा पुल के पास आगरा मार्ग पर मारपीट कर छोड़ दिया। इस दौरान वह लोग युवक के मोबाइल व पैसों को छीनकर ले गए हैं। जिसकी शिकायत युवक ने मुरसान पुलिस से की है।
मुरसान के गांव सुंधिया निवासी सत्यवीर के पुत्र सौरभ ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को वह अपने साथी धर्मवीर के साथ सादाबाद रोड स्थित शराब ठेका के पास आया था। उस दौरान उसे गांव का रहने वाला भूरा मिल गया था। जिस पर उसके कुछ पैसे उधार हैं।
विज्ञापन

सौरभ का कहना है कि शराब ठेका के पास में भूरा से उसने अपने पैसे वापस मांगे थे। इसे लेकर दोनों में कुछ कहासुनी हुई थी। इसी दौरान बुलेट सवार तीन लोग आए और कहने लगे कि पुलिस को गाली दे रहा है। इसे थाने ले चलो। इस दौरान बाइक सवारों ने उसे मारपीट कर अपनी बाइक पर बिठा लिया।
तभी तीनों लोगों में से एक युवक बाइक से उतर गया और दो लोग सौरभ को थाने की बात कह कर हाथरस की ओर ले गए। सौरभ का कहना है कि बुलेट सवार लोग अपने आप को क्राइम ब्रांच का बता रहे थे। वह कह रहे थे कि इसे हाथरस अधिकारियों के पास ले चलो।
विज्ञापन

लेकिन हतीसा पुल पर जाने के बाद बाइक सवार उसे अलीगढ़ जेल भेजने की धमकी देने लगे। बुलेट सवार युवकों ने सौरभ को लात मार के नीचे गिरा दिया और उसके मोबाइल व पैसे को लेकर भाग गए। मुरसान कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह का कहना है कि घटना हाथरस गेट क्षेत्र में हुई है। अधिकारियों को बता दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें