फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहद्वारी के दुकानदारों ने किया विरोध, नगर निगम ने हटाए बैनर - पोस्टर

विज्ञापन
बारहद्वारी पर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते अखिल भारतीय संघर्ष समिति के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के तहत निर्माणाधीन बारहद्वारी कांप्लैक्स के 90 किरायेदार दुकानदार नगर निगम के नोटिस के बाद विरोध में उतर आए हैं। उन्होंने मार्केट में नगर निगम विरोधी बैनर-पोस्टर लगा दिए। दूसरा वे कलेक्ट्रेट पहुंच गए। जहां हंगामा करते हुए डीएम से मिले। इस दौरान डीएम ने कह दिया कि विरोध अनुचित है और निर्माण जरूरी है। आपका सभी का ध्यान रखा जाएगा, इसके बाद वे चले गए। इधर, नगर निगम टीम ने वहां पहुंचकर विरोधी बैनर-पोस्टर भी हटवा दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के पुराने परिसर के 90 किरायेदार दुकानदार हैं। वे कांप्लैक्स निर्माण का यह कहते हुए विरोध कर रहे हैं कि उन्हें पहले वैकल्पिक जगह दी जाए या कांप्लैक्स में दुकान मिलने का लिखित सहमति पत्र दिया जाए। तभी वे अपनी दुकानों को खाली करेंगे। इधर, अब नगर निगम ने उन्हें अपनी दुकानें हटाने का नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के बाद फिर विरोध शुरू हो गया है। इसी कड़ी में वे बृहस्पतिवार को अपनी दुकानें बंद कर डीएम से मिलने पहुंचे। हालांकि शुरुआत में उनका ज्ञापन एसीएम ने लिया। मगर हंगामे की आवाज सुन डीएम ने उन्हें वार्ता के लिए बुला लिया और साफ कह दिया कि आप नाजायज विरोध कर रहे हैं। आपको वहां से हटना होगा और निर्माण भी होगा।
दुकानदारों को धमकी देना दुखद : महापौर
महापौर मोहम्मद फुरकान ने बारहद्वारी के 90 दुकानदारों की धमकी देना दुखद है। इन दुकानदारों को इन दुकानों के बदले में व्यवस्था की जानी चाहिए, क्योंकि यह दुकानदार 60 से 80 वर्ष पुराने हैं।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि बुधवार को बारहद्वारी के दुकानदारों ने उनसे बातचीत की थी। महापौर ने कहा कि दो ढाई वर्ष पहले उस समय के नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल व मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने बारहद्वारी परिसर में भूमि पूजन किया था। उस समय उनके द्वारा सभी दुकानदारों को आश्वस्त किया गया था कि सभी दुकानदारों को इन दुकानों के बदले में कहीं न कहीं व्यवस्था की जानी चाहिए, क्योंकि सभी दुकानदार लगभग 60 से 80 वर्ष पुराने हैं। ऐसे में उनकी रोजी-रोटी छीनने के उपरांत उनके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें