इंदल सिंह पुत्र सोबरन सिंह फसल की रखवाली के लिए खेत पर ही सोते थे। उनके नाम करीब 11 बीघा कृषि भूमि है और कोई संतान नहीं है। रविवार की रात 55 वर्षीय इंदल सिंह नलकूप पर सो रहे थे। इस दौरान अज्ञात लोगों ने इंदल सिंह की हत्या कर नलकूप के निकट पेड़ के नीचे शव जला दिया। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ के नीचे से धुआं उठता देख परिजनों को इसकी जानकारी दी।
हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के गांव बनारसीपुर में रविवार की रात नलकूप पर सो रहे किसान की हत्या कर शव जला दिया गया। सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। पत्नी ने परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
इंदल सिंह पुत्र सोबरन सिंह फसल की रखवाली के लिए खेत पर ही सोते थे। उनके नाम करीब 11 बीघा कृषि भूमि है और कोई संतान नहीं है। रविवार की रात 55 वर्षीय इंदल सिंह नलकूप पर सो रहे थे। इस दौरान अज्ञात लोगों ने इंदल सिंह की हत्या कर नलकूप के निकट पेड़ के नीचे शव जला दिया। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ के नीचे से धुआं उठता देख परिजनों को इसकी जानकारी दी।
मौके पर भीड़ जमा हो गई। शव जलता देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पत्नी ने परिवार के लोगों पर ही जमीन की खातिर इंदल सिंह की हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। इसे लेकर प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह का कहना है कि किसान की हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया गया है। अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।