आरोपियों के पिताओं को पूछताछ के लिए ले जाती सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस जिले के चंदपा कोतवाली इलाके की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। सीबीआई की टीम रविवार को गांव से मृतका के दोनों भाइयों को पूछताछ के लिए अपने साथ शिविर कार्यालय पर ले गई।
इसके अलावा चारों आरोपियों के पिता को सीबीआई अपने साथ गांव से लेकर गई है। सभी से पूछताछ जारी है। इससे पहले शनिवार को सीबीआई की टीम बिटिया के गांव नहीं पहुंची, लेकिन गांव और क्षेत्र के कई लोगों को सीबीआई ने अपने शिविर कार्यालय पर पूछताछ के लिए बुलवाया था।
वहीं इस सिलसिले में सीबीआई की छानबीन जारी है। बिटिया के प्रकरण में शनिवार को सीबीआई की टीम गांव नहीं गई। हालांकि इससे पहले कई बार सीबीआई की टीम बिटिया के गांव और घटनास्थल पर जा चुकी है। टीम कई बार रिकॉर्ड भी खंगाल चुकी है। अब टीम ने शनिवार को अपने शिविर कार्यालय पर कई लोगों को बुलाकर पूछताछ की थी।