फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस केसः जिस खेत में हुई थी वारदात, सामने आया उसका मालिक छोटू, सीबीआई को दी अहम जानकारी

Fri, 16 Oct 2020 05:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाथरस के चंदपा में बिटिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम गुरुवार को फिर गांव पहुंची। सीबीआई ऐसे लोगों को चिन्हित कर पूछताछ कर रही है जो कि इस केस से जुड़े हैं। इसी क्रम में सीबीआई ने उस खेत स्वामी विक्रम उर्फ छोटू से पूछताछ की, जिसके खेत पर बिटिया के साथ वारदात हुई। अन्य लोगों से भी सीबीआई इस प्रकरण को लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो विक्रम उर्फ छोटू ने कई अहम जानकारियां सीबीआई को दी हैं।

विज्ञापन


इससे पहले सीबीआई की टीम ने करीब साढ़े तीन घंटे तक आरोपियों के घरों को खंगाला और कपड़ों से लेकर मोबाइल फोन तक के बारे में जानकारी ली और परिवार के सदस्यों के फोन की कॉल डिटेल देखी। 

सूत्रों की मानें तो कुछ सामान टीम अपने साथ ले गई है। जिसमें कपड़े आदि शामिल हैं। अब सीबीआई बिटिया के परिजनों से फिर पूछताछ कर सकती है और जेल में जाकर आरोपियों से भी पूछताछ कर सकती है। आरोपियों को रिमांड पर भी ले सकती है।
विज्ञापन


वहीं, आरोपी लवकुश के भाई का कहना है कि सीबीआई ऐसे कपड़े भी ले गई है जिन पर कलर लगा हुआ था। आरोपी लवकुश का एक भाई पेंटिंग का काम भी करता है। परिजनों का कहना है कि कलर लगे हुए कपड़े भी सीबीआई ले गई है।

बिटिया के परिजन गांव छोड़ और दिल्ली जाना चाहते हैं
वहीं, बिटिया के बड़े भाई का कहना है कि हमारा केस दिल्ली अगर भेज दिया जाए तो हम दिल्ली चले जाएंगे। हम यह भी चाहते हैं कि केस को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि हम गांव छोड़ना चाहते हैं। 

हम सरकार से चाहते हैं कि अगर हमारे रहने का सरकार इंतजाम कर दे तो बहुत बढ़िया रहेगा। दिल्ली में रहकर की काम देखेंगे। वहीं छोटे भाई का कहना है कि मेरे कमरे का नोयडा में किराया भी चल रहा है। हम चाहते हैं कि हमें दिल्ली ही भेज दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें